सोमवार, 29 फ़रवरी 2016

पेट्रोल 3 रुपये 2 पैसे सस्ता और डीजल 1 रुपये 47 पैसे मंहगा हुआ

सरकार ने आज बजट पेश करने के साथ ही जनता को एक और तौहफा दिया है। सोमवार शाम को अचानक पेट्रोल के दामों के भारी कटौती कर दी गई। वहीं, डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल के दाम 3 रुपये 2 पैसे सस्ता कर दिया गया, और डीजल के दाम 1 रुपये 47 पैसे महंगा हो गया है। 



देखिए वीडियो, जब खली ने खून का बदला खून से लिया

देखिए वीडियो, जब खली ने खून का बदला खून से लिया

शनिवार, 27 फ़रवरी 2016

Asia Cup 2016 : 5 memorable matches between India and Pakistan

Asia Cup 2016 : भारत-पाक के बीच बेहद रोमांचक रहे हैं ये 5 मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाना हो तो मैदान से ज्याद टेंशन मैदान के बाहर देखने को मिलता है। इस बात में कोई शक नहीं है कि इस रोमांचक मैच में बेहतरी प्रदर्शन कर क्रिकेटर रातों रात हीरो बनते हैं। एशिया कप पहली बार टी20 फॉर्मेट में हो रहा है, इस बीच हम आपको दे रहे हैं दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए पांच यादगार मैचों के हाइलाइट्स -



जब कोहली ने दिखाया था दम

वर्ष 2012 के एशिया कप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली की 148 गेंदों में 183 रन की पारी को शायद ही कोई भुला सके। इस मैच में पाकिस्तान की सलामी जोड़ी मोहम्मद हफीज और नासिर जमशेद ने शतकों के दम पर 329 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में कोहली ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 22 चौके और एक छक्के की मदद से 183 रन बनाते हुए टीम इंडिया को जीत दिला दी। वहाब रियाज की 17 गेंदों पर कोहली ने 7 चौके जड़े थे।

अफरीदी के अंतिम ओवर में छीन ली थी जीत

वर्ष 2014 के एशिया कप में शाहिद अफरीदी की धमाकेदार पारी ने भारत के हाथ से जीत छीन ली थी। 245 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाक ने 45वें ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए थे। अफरीदी धीरे धीरे मैच को आगे बढ़ा रहे थे। पाकिस्तान को 10 गेंदों में 11 रन चाहिए थे, जबकि 4 विकेट ही हाथ में बचे थे। इसके बाद पाकिस्तान ने 5 गेंदों में 3 विकेट गंवा दिए और लगने लगा कि भारत यह मैच जीत जाएगा। तभी अफरीदी को स्ट्राइक मिली। 4 गेंदें शेष थीं और पाकिस्तान को जीत के लिए चाहिए थे 9 रन। अफरीदी ने दो छक्के लगाकर इस मोके को लपक लिया।

जब भिड़े हरभजन और अख्तर

शोएब अख्तर हमेशा से ही गर्म मिजाज के रहे हैं। वर्ष 2010 के एशिया कप में दाम्बुला में ऐसी विस्फोटक स्थिति देखने को भी मिली। पाकिस्तान ने 267 रन बनाए थे और भारत ने गौतम गंभी और धोनी के अर्धशतकों की मदद से एक गेंद शेष रहते मैच भी जीता था। भारत को जब जीत के लिए 7 गेंद में 7 रन चाहिए थे तब अख्तर की गेंद पर हरभजन सिंह ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन वे चूक गए। अख्तर ने भज्जी पर कुछ कमेंट किया जिसका भज्जी ने तुरंत जवाब दिया। इनके बीच पंजाबी में सख्त शब्दों का आदान-प्रदान हुआ और तनातनी बढ़ती देख अंपायर बिल डॉक्ट्रोव को उन्हें अलग करना पड़ा।

यूनुस की शानदार पारी

वर्ष 2008 के एशिया कप के ग्रुप चरण में भारत ने पाकिस्तान को हराया था, लेकिन पाकिस्तान ने उसी टूर्नामेंट में इस हार का बदला चुकाया। भारत ने धोनी और रोहित शर्मा के अर्धशतकों से 308 रन बनाए। इसके जवाब में यूनुस खान ने 117 गेंदों में 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से 123 रन की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई।

सहवाग-रैना की साझेदारी

वर्ष 2008 एशिया कप में कराची में खेले गए भारत-पाक मैच में भारत ने जीत हासिल की। पाकिस्तान ने शोएब मलिक की 125 रन की पारी की बदौलत 299 रन का लक्ष्य भारत को दिया। जवाब में वीरेंद्र सहवाग ने 95 गेंदों में 119 रन ठोक कर घरेलू टीम की हालत खराब कर दी। वीरू ने 12 चौके और 5 छक्के लगाए और सुरेश रैना के साथ 198 रनों की भागीदारी कर भारत को जीत के करीब ला दिया। रैना ने 69 रन की पारी खेली थी। इसके बाद टीम इंडिया ने 42.1 ओवर में ही जीत हासिल कर ली थी।

पाकिस्तान के निशाने पर होंगे विराट कोहली

पिछले वनडे विश्व कप और टी20 विश्व कप में विराट कोहली की पारियों के कारण पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी थी। इसके चलते इस बार पाकिस्तानी गेंदबाज विराट को अपना खास टारगेट बनाने की कोशिश करेंगे। रिकॉर्ड बताते हैं कि जिस मैच में विराट कोहली नहीं चले, टीम इंडिया वह टी20 मैच पाकिस्तान से जीत नहीं पाई।

टी20 में विराट बनाम पाकिस्तान

नाबाद 36 रन, ढाका - 2014
27 रन, अहमदाबाद - 2012
9 रन, बेंगलूरु - 2012
नाबाद 78 रन, कोलंबो - 2012
Asia Cup 2016 : भारत-पाक के बीच बेहद रोमांचक रहे हैं ये 5 मैच

शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2016

सनी लियोन का वो 11 मिनट वाला वीडियो हुआ वायरल

 सनी लियोन का वो 11 मिनट वाला वीडियो हुआ वायरल 

सनी लियोन ने जब बनाया ऐसा वीडियो आप भी देख के चौक जाओगे 

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सनी लियोन की धूम्रपान विरोधी 11 मिनट की फिल्म की प्रशंसा की और कहा कि उन्हें लियोन का यह अंदाज बहुत पसंद आया। प्रियंका ने ट्वीट पर एक वीडियो और शीर्षक साझा किया, सनी लियोन, बहुत पसंद आया।



सनी लियोन की 11 मिनट की इस फिल्म में अभिनेता आलोक नाथ और तनु वेड्स मनु के कलाकार दीपक डोबरियाल धूम्रपान की लत छोडऩे का संदेश देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में धूम्रपान के कारण मरते हुए व्यक्ति के जीवन के आखिरी 11 मिनटों को दिखाया गया है। सनी ने प्रशंसा के लिए प्रियंका को ट्वीट कर धन्यवाद दिया और यह उम्मीद जताई की फिल्म का संदेश कारगर होगा। सनी ने ट्विटर पर लिखा, थैंक्स सो मच डॉल! उम्मीद है यह मदद करेगा।


गुरुवार, 25 फ़रवरी 2016

Asia Cup 2016: 5 big Reason that made india winner

Asia Cup 2016 : ये हैं टीम इंडिया की जीत के 5 बड़े कारण

मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए एशिया कप के पहले मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 45 रन से हरा दिया। 167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी। शबीर रहमान के अलावा कोई बांग्लादेशी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाया। रहमान ने 32 गेंदों पर दो चौंको और दो छक्कों की मदद से 44 रन की पारी खेली। आइए जानते हैं इस जीत के 5 बड़े कारण।



1. भारी पड़ा रोहित का कैच छोडऩा
बांग्लादेश को मैच के दौरान रोहित शर्मा का कैच छोडऩा भारी पड़ा। रोहित का एक बार नहीं बल्की दो बार कैच छूटा था। पहली बार जब रोहित 21 रनों के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब शाकिब ने उनका कैच छोड़ दिया। वहीं 62 रनों पर भी रोहित को एक और जीवनदान मिल गया। इसकी बदौलत रोहित ने 55 गेंदों पर 83 रनों की तूफानी पारी खेली। इसमें 7 चौके और 3 छक्के भी शामिल हैं। रोहित की स्ट्राइक रेट की बात की जाए तो यह 150 के उपर थी।

2. धोनी की उम्मीद पर खरे उतरे पांड्या
पहले टी 20 मैच में टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपना जलवा दिखाते हुए 172.2 की स्ट्राइक रेट से 18 गेंदों में शानदार 31 रनों की पारी खेली। पांड्या ने अपनी 31 रनों की तूफानी पारी में 4 शानदार चौके और 1 गगनचुंबी छक्का लगाया। कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने हार्दिक पांड्या पर विश्वास जताते हुए अपने से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा और वे धोनी की उम्मीदों पर खरा भी उतरे। हार्दिक पांड्या ने हाल में ऑस्ट्रेलिया दौरे अपने टी 20 करियर का डेब्यू किया था, यहां पर पांड्या ने शानदार 27 रनों की तूफानी पारी खेली थी। वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने अपने हाथ दिखाए थे। हार्दिक पांड्या अब तक 7 मैचों की 3 इंनिंग्स में 161.11 की स्ट्राइक रेट से 63 रन बना चुके हैं। टी 20 क्रिकेट में उनका सर्वाधिक स्कोर 27 रन है जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था।

3. नेहरा की रफ्तार के आगे हुए बेबस
टीम इंडिया के पेस गेंदबाज आशीष नेहरा ने इस मैच में अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेरा। नेहरा ने सलामी बल्लेबाज मिथुन को आउट कर बांग्लादेश की लय बिगाड़ दी। इसके बाद महमुदुल्लाह और मुर्तजा को भी चलता किया। नेहरा ने 4 ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट झटके।

4.शाकिब का रन आउट होना
बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ा झटका आल राउंडर शाकिब अल हसन का रन आउट होना था। शाकिब जब मैदान पर उतरे उस वक्त बांग्लादेश की स्थिति अच्छी नहीं थी। ऐसे में शाकिब से बांग्लादेश को काफी उम्मीद थी। शाकिब महज 3 रनों के निजी स्कोर पर थे। इस दौरान रन चुराने के चक्कर में रोहित शर्मा के थ्रो पर धोनी ने उन्हें चलता कर दिया। इस झटके से बांग्लादेश अंत तक नहीं उबर पाई।

5.रोहित-पांड्या ने जमकर धोया
15वें ओवर में युवराज सिंह के आउट होने के बाद कप्तान धोनी ने अपनी जगह हार्दिक पंड्या को भेजा। आईपीएल में अपनी पावर हिटिंग से पहचान बना चुके पंड्या ने पहले बॉल से ही प्रहार करना शुरू कर दिया। पांड्या ने तस्किन अहमद के तीसरे ओवर में 14 रन बनाए। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ महज 27 बॉल पर 61 रन की तूफानी साझेदारी कर भारत को मैच में लडऩे लायक स्कोर तक पहुंचाया। इस दौरान पंड्या ने टी 20 क्रिकेट का अपना टॉप स्कोर भी बनाया।

Rail budget 2016 by Ministry of railways Suresh Prabhu

JaiHoPrabhu! मोदी ने कहाः वादों पर खरा उतरा है रेल बजट 

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने गुरुवार को संसद में रेल बजट 2016 पेश किया। ये मोदी सरकार का तीसरा रेल बजट और प्रभु का दूसरा रेल बजट है। प्रभु ने बजट के दौरान न यात्री रेल किराया बढ़ाया और न मालभाड़े को बढ़ाया। साथ ही साथ उन्होंने यात्रियों की सुविधाओं का भी खास ख्याल रखा। बजट 2016 में इस बार चार नई ट्रेनों की घोषणा की गई है। जिनके नाम हमसफर, तेजस, उदय और अन्त्योदय हैं।



प्रभु ने कहानी सुनाकर बजट पेश करते हुए रेलवे को अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनाने की बात कही। उन्होंने संसद में कहा कि हम न रुकेंगे, हम न झुकेंगे, चलो मिलकर कुछ नया बनाएं। इस रेल बजट में मुख्य तौर पर पांच चीजों पर जोर होगा। इनमें कस्टमर सर्विसेज, मालभाड़े से ज्यादा से ज्यादा कमाने, किराया में बिना बढ़ोतरी किए कमाई बढ़ाने, पारदर्शिता और रिफॉर्म शामिल हैं। वहीं प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी ने बजट की तारीफ करते हुए कहा कि यह बजट वादों पर खरा उतरा है।
सुरेश प्रभु के रेल बजट की अपडेट्स
- रेलवे किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।
- माल भाड़े में भी कोई इजाफा नहीं।
- चार नई ट्रेनों का ऐलान- हमसफर, तेजस, उदय और अन्त्योदय।
- देश का पहला रेल ऑटो हब चेन्नई में बनेगा।
- जापान की मदद से मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर पर काम।
- रेलवे की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराएंगे।
- खर्च में कटौती कर कमाई बढ़ा सकते हैं।
- 2020 तक रेलों को समय से चलाने का लक्ष्य।
- रेलवे में जीरो दुर्घटना का लक्ष्य।
- डिजिटल इंडिया मिशन के तहत इस साल ट्रैक मैनेजमेंट सिस्टम की शुरुआत की, जिसमें एसएमएस, ई-मेल के जरिए अलर्ट जारी हो रहे हैं।
- दुर्घटनाएं कम करने के लिए दुनिया के प्रमुख रेल संस्थानों, टेक्निकल रिसर्च इंस्टीट्यूट्स के साथ रिसर्च और विकास साझेदारी शुरू की।
- मौजूदा वर्ष में 820 रोड ओवर ब्रिज/अंडर ब्रिज को पूरा किया और 1,350 पर काम चल रहा है।
- 2015-16 में 350 चौकीदार वाली लेवल क्रॉसिंग बंद की और 1,000 बिना चौकीदार वाले लेवल क्रॉसिंग बंद की।
- कैबिनेट ने पीपीपी मॉडल पर 400 रेलवे स्टेशनों का पुर्नविकास करने का अनुमोदन दिया।
- प्रत्येक सवारी डिब्बे में वरिष्ठ नागरिक कोटे को 50% बढ़ा रहे हैं।
- रेलवे स्टेशनों पर युवा और कारोबारी यात्रियों के लिए वाई-फाई सेवा शुरू की।
- महिला सुरक्षा के लिए सवारी डिब्बों में मध्यम भाग को आरक्षित किया गया।
- गूगल की साझेदारी से इस साल 100 स्टेशनों और अगले 2 साल में 400 स्टेशनों पर वाई-फाई सेवाओं का प्रस्ताव।
- दिव्यांगों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग को सुविधाजनक बनाया।
- दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर की ऑनलाइन बुकिंग और सभी सवारी डिब्बे ब्रेल इनेबल्ड किए।
- वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए लोअर बर्थ का कोटा बढ़ाया।
- इस वित्तीय वर्ष के अंत तक ट्रेनों में 17,000 जैव शौचालय उपलब्ध कराए जाएंगे।
- दुनिया का पहला जैव निर्वात शौचालय भारतीय रेल ने तैयार किया और डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में प्रयोग हो रहा है।
- 1780 ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनें और 225 कैश-क्वाइन और स्मार्ट कार्ड चालित टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई गई।
- सोशल मीडिया और आईवीआरएस प्रणाली के जरिए ग्राहकों से मिल रहा फीडबैक।
- आधुनिक साज-सज्जा वाले सवारी डिब्बों के साथ नई रेलगाड़ी महामना एक्सप्रेस शुरू की है।
- यात्रियों से इनपुट लेने के लिए रोजाना 1 लाख से ज्यादा फोन किए जाते हैं ।
- रेलवे स्टेशनों पर 2,500 वाटर वेंडिंग मशीनें लगाई गईं।
- 17000 बायो टॉयलेट, 475 स्टेशनों पर अतिरिक्त शौचालय।
- 400 नए स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा।
- जनरल बोगी में भी मोबाइल चार्ज करने की सुविधा।
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए हर ट्रेन में 120 सीटें।
- 17000 नई ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनें।
- रेल सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग जरूरी।
- इस साल 44 नई परियोजनाएं शुरू होंगी।
- प्रति मिनट 7200 ई-टिकट देने का लक्ष्य।
- बड़े स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
- राज्य सरकारों के साथ 6 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए।
- संयुक्त उद्यम के लिए 17 राज्यों से सैद्धांतिक अनुमोदन मिला।
- कैबिनेट ने रेलवे को राज्य सरकारों के साथ संयुक्त उद्यम की अनुमति दी।
- कार्यप्रणाली में कुशलता के लिए आंतरिक लेखा प्रणाली का पुनर्गठन।
- हमने ये सुनिश्चित किया है कि परियोजनाएं 6-8 माह के अंदर स्वीकृत हो जाएं, पहले इसमें 2 साल से ज्यादा का वक्त लगता था।
- सभी प्रकार की खरीद ई-प्लेटफॉर्म पर की जा रही है।
- रेल मंत्री ने तीन ट्रेनें शुरु करने की घोषणा की जिनके नाम होंगे हमसफर, तेजस और उदय एक्सप्रेस।
- हमारा मिशन पूरे कामकाज में 100 प्रतिशत पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।
- त्रिपुरा की राजधानी अगरतला को बड़ी लाइन नेटवर्क पर लाया गया।
- 7 किमी प्रतिदिन की रफ्तार से बड़ी लाइन चालू करने में सफल।
- पिछले वर्ष की गई 139 घोषणाओं पर कार्रवाई आरंभ की गई।
- भारतीय जीवन बीमा निगम ने अनुकूल शर्तों पर 1.5 लाख करोड़ रुपए के निवेश की सहमति दी।
- 2500 किमी अतिरिक्त बड़ी लाइन चालू करने के लक्ष्य से भी आगे निकल जाएंगे, जो पिछले साल से करीब 30त्न ज्यादा होगा।
- अगले वित्तीय वर्ष में 2,000 किमी का विद्युतीकरण करने का प्रस्ताव।
- 2020 तक मालगाडिय़ों को टाइम-टेबल के अनुसार चलाने का लक्ष्य।
- 2020 तक बिना चौकीदार वाली क्रॉसिंग को खत्म करने का लक्ष्य।
- 2020 तक 95 प्रतिशत तक समय पालन का लक्ष्य।
- वित्तीय वर्ष 2016-17 में पूंजीगत योजना के लिए 1.21 लाख करोड़ रुपए रखे गए हैं।
- हमारा निवेश पिछले वर्ष के औसत का लगभग दोगुना होगा।
- आगामी वित्तीय वर्ष में शून्य आधारित बजट प्रक्रिया की अवधारणा अपनाएंगे।
- अगले वर्ष तक 1,84,820 करोड़ रुपए का राजस्व जुटा सकेंगे।
- 2020 तक ट्रेनों से मल-मूत्र के सीधे डिस्चार्ज को समाप्त करने का लक्ष्य।
- 2020 तक स्वर्णिम चतुर्भुज पर सेमी हाईस्पीड ट्रेनें चलाने का लक्ष्य।
- 2020 तक मालगाडिय़ों की औसत गति 50 किमी/घंटे और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की औसत गति 80 किमी/घंटे तक करने का लक्ष्य
- ये मेरा बजट नहीं बल्कि आम लोगों का बजट है।
- मैं रेल को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनाना चाहता हूं।
- ये बजट देश की नई यात्रा और बदलाव का होगा।
- हम नए स्त्रोतों के जरिए राजस्व जुटाएंगे, हम अपनी क्षमता बढ़ाएंगे।
- नागरिकों को ऐसी रेल सेवा मुहैया कराना है, जिस पर वे गर्व कर सकें।
- रेलवे में 1 रुपए के निवेश से पूरी अर्थव्यवस्था में 5 रुपए की वृद्धि हो।
बजट पेश करने से पहले सुरेश प्रभु ने कहा कि रेल से लोगों की बहुत सी आशाएं हैं, हमारा बजट इन सभी बातों को ध्यान में रख कर बनाया गया है। सबको पसंद आएगा ऐसी आशा करता हूं।